12 अक्तूबर 2019 को जागृति लीला सहित्य कला व् संस्कृति (जागृति लीला मेमोरियल फाउण्डेशन) द्वारा पांचवी सहित्य गोष्ठी का आयोजन " alt="" aria-hidden="true" />
बी 25, सैक्टर 45, नोएडा में आयोजित किया गया। त्यौहारों के अवसर पर गोष्ठी का विषय 'त्यौहारों की झड़ी' रखा गया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन श्रीमती रमा पंत सरीन तथा श्रीमती प्रज्ञा काण्डपाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ संस्था की संस्थापक तथा सचिव श्रीमती कुम्मू जोशी भटनागर तथा समूह द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति तथा सभी उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। हिन्दी साहित्य की वरिष्ठ कवयित्री व् साहित्यकारा डॉ रमा सिंह जी एवं श्री सिंह साहब, जनरल. निर्भय शर्मा (रिटायर्ड गवर्नर - अरूणाचल प्रदेश) एवं श्रीमती ज्योत्सना शर्मा, श्री प्रकाश जोशी जी एवं श्रीमती अनीता जोशी (अध्यक्ष- सैक्टर 51 आर डब्लू ए एवं समाज सेविका), श्रीमती सरला अधिकारी, श्रीमती गरिमा जोशी, श्रीमती सुनीता खरकवाल जी द्वारा कविताओं की झड़ी ने समा बांध दिया। श्रीमती रमा सिंह जी की कविताओं, गीतों तथा ग़ज़लों से मानों आनंदित वातावरण भावनाओं के समुद्र से भीग गया।
धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अनीता जोशी जी द्वारा प्रेषित किया गया।
12 अक्तूबर 2019 को जागृति लीला सहित्य कला व् संस्कृति (जागृति लीला मेमोरियल फाउण्डेशन) द्वारा पांचवी सहित्य गोष्ठी का आयोजन